फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two injured in an accident in Gajipur in Lucknow.

लखनऊ: कार से टकराई बाइक जलकर राख, जीजा और साली घायल, 50 हजार फुंके

Sun, 29 Nov 2020 11:05 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Nov 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Two injured in an accident in Gajipur in Lucknow.
दुर्घटना के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गाजीपुर में पॉलीटेक्निक पुल पर कार की टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरी बाइक में आग लग गई। बाइक चला रहा विनोद सिंह और पीछे बैठी उसकी साली अंशिका घायल हो गए। धू-धूकर जलती बाइक देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


सूचना पाकर इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। विनोद का कहना है कि बाइक की डिग्गी में 50,000 रुपये, नये कपड़े और अन्य कीमती सामान रखा था जो पूरी तरह से खाक हो गया।
विज्ञापन


विनोद सिंह बख्शी का तालाब के इंदौराबाग के रहने वाले हैं और महोनाबाद नगर पंचायत में बतौर लिपिक काम करते हैं। उनकी साली अंशिका सुल्तानपुर में रहती है। उसकी दिसंबर में शादी तय हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

शनिवार को वह अपने दोस्त की बाइक से अंशिका को लेकर उसकी शादी की खरीदारी करने निकले थे। कपड़े व अन्य सामान खरीदकर दोनों सुल्तानपुर के लिए चल पड़े। दोपहर करीब डेढ़ बजे पॉलीटेक्निक पुल पर चढ़ते ही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।

विनोद और अंशिका दूर जा गिरे जबकि बाइक की टंकी से पेट्रोल लीक होने से उसमें आग लग गई। हादसे से राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।

इंदिरानगर फायर स्टेशन के उपनिरीक्षक शेर अली खान, सिपाही इरशाद अहमद, रवि, मनीष चौधरी और चालक उमाशंकर विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। उसमें रखे रुपये व अन्य सामान भी खाक हो गया।

पुलिस ने विनोद और अंशिका को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed