फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two hundred villages lost power due to storm

Lucknow News: आंधी से दो सौ गांवों की बत्ती गुल

Mon, 14 Apr 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two hundred villages lost power due to storm
नगराम। नगराम क्षेत्र में रविवार शाम आई आंधी के बीच इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शाम छह बजे से देर रात तक 200 गांवों की बिजली गुल रही। इन गांवों में लेसा के खंड तृतीय मोहनलालगंज के अंतर्गत उपकेंद्र समेसी से बहरौली, समेसी, नगराम, मीरखनगर, ट्यूबवेल सहित पांच फीडरों से बिजली आपूर्ति होती है। हरदोईया निवासी उपभोक्ता श्याम बाबू बाजपेई, खरगापुर के ब्रजेश कुमार, बहरौली के उमेश सिंह, इदरीश, मुकुंद खेड़ा के मलखानसिंह ,मिहीलाल खेड़ा के अमित कुमार सिरौना के कृष्ण कुमार सिंह, बजगहिया के केशव गिरि, अमेठियन पुरवा के मुन्नू सिंह ने बताया कि रविवार शाम अचानक बिजली चली गई। काफी इंतजार के बाद भी देर रात तक सप्लाई चालू न हो सकी। इस बाबत उपकेंद्र समेसी के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 132 केवी पॉवर हाउस खुजेहटा से समेसी उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में समस्या आ गई थी। काफी देर पेट्रोलिंग करने के बावजूद खराबी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed