फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two groups clashed, colony residents who came to intervene were pelted with stones, five injured

Lucknow News: दो गुटों में मारपीट, बीचबचाव करने पहुंचे कॉलोनी वालों पर पथराव, पांच घायल

Thu, 05 Jun 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed, colony residents who came to intervene were pelted with stones, five injured
लखनऊ। जानकी विहार काॅलोनी में मंगलवार रात युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। बीचबचाव करने आए कॉलोनी के लोगों पर बाहरी युवकों ने पथराव कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। वहीं, पथराव में दो कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक जानकी विहार कॉलोनी में पवन सिंह का लखनऊ बॉयज नाम से हॉस्टल है। इसकी देखरेख अंकित और लकी करते हैं। हॉस्टल में कुल 70 लड़के रहते हैं। स्थानीय निवासी अंकित मिश्रा, देशराज यादव व पारुल गोयल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे शोर शराबा, फायरिंग व पथराव की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घर से बाहर निकले। हॉस्टल के बाहर करीब 50 लड़के खड़े थे, जो हंगामा कर रहे थे। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। हमले में आदर्श उपाध्याय का सिर फट गया। वहीं, अंबुज मिश्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा शेखर राजपूत, अभिषेक और प्रदीप श्रीवास्तव भी चोटिल हो गए। बवाल बढ़ता देख कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर उपद्रवियों का पीछा कर प्रखर तिवारी नाम के युवक को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि प्रखर तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, अमित कुमार व मृदुल राय के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उधर, कॉलोनी में रहने वाले लवि के न्यू कैंपस से लॉ कर रहे अभिषेक सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार का शीश तोड़कर उसमें रखे 3500 रुपये व लैपटॉप चोरी कर लिया। अभिषेक ने भी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पांच बार शिकायत की, पर नहीं हुई कार्रवाई

जानकी विकास महासमिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि कॉलोनी के अंदर ब्वायज हॉस्टल होने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आए दिन युवकों के बीच मारपीट होती है। कॉलोनी की लड़कियों व महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करते हैं। हॉस्टल को बंद कराने के लिए पांच बार पहले भी थाने में शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed