{"_id":"670ee2dd00ccf12bf60b2b64","slug":"two-groups-clash-over-goat-entering-the-field-nine-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1032-121124-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खेत में बकरी जाने पर भिड़े दो गुट, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खेत में बकरी जाने पर भिड़े दो गुट, नौ घायल
Wed, 16 Oct 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम खेत में बकरी जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से चले लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी की चपेट में आकर नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से राजाराम को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी दशरथ की बकरी दो दिन पहले नीरज के खेत में चली गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार की शाम आरोपी ललित, अमित, दशरथ व कसरत इसी मामले को लेकर नीरज के घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते इसने मारपीट का रुख अख्तियार कर लिया।
इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जुटे लोगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी का खुलकर उपयोग किया। मारपीट में नीरज के पक्ष से नेहा (29), साधना (25), करिश्मा (17), सविता (18), सोनू (29), राजाराम (55) जबकि दूसरे पक्ष से दशरथ लाल की पत्नी सीमा (35), बेटी अंजली (16), आकांंक्षा (14) घायल हो गए।