{"_id":"64ace7fd164159fb0406ac23","slug":"two-goons-injured-in-an-police-encounter-in-barabanki-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बाराबंकी में पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ एक सिपाही व दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बाराबंकी में पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ एक सिपाही व दो बदमाश घायल
Tue, 11 Jul 2023 10:56 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:56 AM IST
सार
बाराबंकी में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश व एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले में पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों का इलाज कराया जा रहा है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कस्बे में सर्राफा व्यवसाई के यहां हुई चोरी को लेकर सोमवार देर रात जैदपुर इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बंग्लाबाजार के निकट से एक वाहन गुजरा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन पर सवार लोग भाग निकले।
विज्ञापन
इस दौरान वाहन सवार लोगों ने फायरिंग की जिसमें सिपाही अंकित तोमर के पैर में गोली लग गई। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल भेजकर पुलिस बल ने बदमाशों की घेराबंदी की। आखिरकार बदमाश कमरावां गांव के पास मिल गए। उन्होंने फिर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ करते हुए जवाबी फायरिंग भी की। जिसमें दो बदमाशों को गोली लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसडीएम ज्योति मौर्या मामला: हरकत में आई सरकार, मनीष दुबे पाए गए दोषी, एक कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस चुनाव में सपा के साथ जाएगी या बसपा के, जानिए क्या-क्या बन सकते हैं समीकरण
पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक जयकुमार मोहनलालगंज लखनऊ का तो दूसरा रामजी यादव लखनऊ के ही निगोहां क्षेत्र का है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। मुठभेड़ की सूचना पाकर देर रात मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बदमाशों से पूछताछ की। मामले की छानबीन चल रही है।