फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two girls leave their study, fir against three accussed

शोहदों से तंग दो बहनों ने छोड़ी पढ़ाई, पिता को ही रातभर थाने में बैठाया

Fri, 24 Sep 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two girls leave their study, fir against three accussed
सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़ की रिपोर्ट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
मलिहाबाद के गांव के शोहदों से तंग आकर आठवीं की एक छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। पिता ने पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शोहदों ने पीड़िता की छोटी बहन जो कक्षा 6 की छात्रा है। उसे भी छेड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पिता व भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई कर दी। दोनों छात्राओं के पिता शिकायत लेकर गए तो पुलिस ने उन्हें ही रातभर थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को वीमेन पावर लाइन 1090 और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल में शिकायत की। इसके बाद बृहस्पतिवार को देर शाम विकास पाल सहित दो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिहाबाद के एक गांव के शोहदे आठवीं की छात्रा को कई दिनों से छेड़ रहे थे। परेशान होकर छात्रा ने पढ़ाई तक छोड़ दी। एक महीने पहले छात्रा के पिता ने मलिहाबाद थाने में शिकायत की।
इस पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके कारण शोहदों का दुस्साहस बढ़ गया और छात्रा की छोटी बहन से भी स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करने लगे।
छात्रा ने विरोध किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार को छात्रा ने पूरी जानकारी पिता व भाई को दी। जब पिता व भाई शोहदों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन पर आरोपियों के परिवारीजनों ने हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी।
इसमें दोनों चोटिल हो गए। घायल होने के बाद दोनों सीधे थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने शिकायत सुनने के बजाए दोनों छात्राओं के पिता को पूरी रात थाने में बैठाए रखा। इसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़ित छात्राओं के पिता का आरोप है कि बुधवार को वह जमानत कराकर घर पहुंचे और मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, वीमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल कर पूरी जानकारी दी। छात्राओं के पिता का आरोप है कि शोहदों से तंग आकर बच्चियों ने स्कूल जाने से मना कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद के मुताबिक पीड़ित, छात्राओं के पिता की तहरीर पर विकास पाल सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed