फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends riding a bike died due to collision with an unknown vehicle

Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Mon, 19 May 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died due to collision with an unknown vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
लखनऊ। बीबीडी स्थित अयोध्या हाईवे पर रविवार रात आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों बीबीडी नेवाज का पुरवा निवासी दिनेश (30) और रामानंद (28) की मौत हो गई। दोनों पेंटर थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि बहराइच निवासी रामानंद (29) और बाराबंकी के असंधरा अद्दापुर निवासी दिनेश (30) शाम को बाइक से बाराबंकी की तरफ जा रहे थे। बीबीडी स्थित इंदिरा नहर के पास स्थित साईं अपार्टमेंट के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर बीबीडी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई हेलमेट नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि बाइक सवार दोनों दोस्त बिना हेलमेट के थे। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed