फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two friends died in accident

हादसे में घायल दो दोस्तों की मौत

Sun, 02 Jan 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
two friends died in accident
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में भैंसाकुंड के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार स्कूटी पलटने से गंभीर रूप से घायल तीन दोस्तों में से दो की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। जबकि तीसरा ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के मरी माता मंदिर रोड निवासी अमन कुमार (24) शुक्रवार रात अपने दोस्त शाहरुख खान (19) निवासी आदर्शनगर, दुबग्गा, थाना ठाकुरगंज और अमन (20) निवासी बड़ी जुगौली, गोमतीनगर के साथ अपनी स्कूटी से घूमने निकला था। रात साढ़े 11 बजे तीनों स्कूटी पर ट्र्रिपलिंग करते हुए तेज रफ्तार में भैंसाकुंड के सामने से गुजर रहे थे। तभी स्कूटी बेकाबू होकर पलट गई। इससे तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सुल्तानगंज चौकी प्रभारी सुधीर ने तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर में ही अमन व शाहरुख की मौत हो गई। जबकि अमन कुमार को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। वहां आईसीयू में भर्ती अमन की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

दोनों युवकों के घर मेें मातम
लखनऊ। शाहरुख के परिवार में पिता रफीक, मां शहरू, चार भाई-बहन हैं। वह चौक के पाटानाला इलाके में परदा सिलाई की दुकान पर काम करता था। शाहरुख की मौत से माता-पिता व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अमन के परिवार में पिता दीप चंद, मां मीनू और तीन बहनें व एक भाई है। अमन पुताई कर परिवार के गुजारे में मदद करता था। उसकी मौत से परिवार सदमे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed