{"_id":"689263275025a9f634006430","slug":"two-friends-attacked-at-petrol-pump-case-registered-lucknow-news-c-13-knp1050-1325404-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेट्रोल पंप पर दो दोस्तों पर हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेट्रोल पंप पर दो दोस्तों पर हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम एफ ब्लॉक निवासी प्राइवेट कंपनी कर्मी प्रफुल्ल दीप श्रीवास्तव व उनके दोस्त अक्षत पर शुक्रवार दोपहर पेट्रोल पंप पर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इसमें प्रफुल्ल का सिर फट गया और उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई। उन्होंने आरोपी अभिजीत व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रफुल्ल के मुताबिक एक अगस्त की सुबह साढ़े 11 बजे दोस्त अक्षत के साथ अपने दो माह के पालतू कुत्ते को वैक्सीन लगवाने डॉक्टर के पास आशियाना जा रहे थे। रास्ते में टेंपो स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने के लिए रुके। इस बीच पारा निवासी अभिजीत व उसके साथियों ने दोनों पर हमला कर दिया। अभिजीत ने प्रफुल्ल के सिर पर हाथ में पहने कड़े से कई वार कर दिए, जिससे प्रफुल्ल का सिर फट गया और पपी (पालतू कुत्ता) की घूसा लगने सेे मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकले।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी रंजिश है। एक साल पहले भी दोनों में मारपीट हो चुकी है। दोनों की सोशल मीडिया पर आपस में चैटिंग भी होती है। प्रफुल्ल ने अभिजीत व छह सात अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।