फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two fraudsters arrested for cheating people in the name of providing home loans

Lucknow News: होम लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested for cheating people in the name of providing home loans
दीपक रावत व विनीत कुमार।
लखनऊ। होम लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो जालसाजों पारा निवासी विनीत कुमार और तालकटोरा निवासी दीपक रावत को यूपी एसटीएफ ने शनिवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अब तक करोड़ों रुपये की ठगी का अंजाम देने की बात कबूली है। ये लोग फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन होने का झांसा देकर रुपये ऐंठते थे। आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक ठाकुरगंज के कैंपवेल रोड निवासी चांद बाबू को विनीत ने बताया था कि वो और उसके मित्र दीपक, अभिषेक सोनी, अमित रस्तोगी हाउसिंग लोन कराने का काम करते हैं और आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से उनका लोन करा देंगे। 50 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर विनीत व उसके साथियों ने कई बार में चांद बाबू से 5.72 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने चांद बाबू को यस बैंक की दो डीडी की कॉपी व्हाट्सएप पर भेजी थी। पीड़ित ने बैंक में डीडी को चेक कराया तो वह फर्जी निकला। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने एसटीएफ से शिकायत की। शनिवार को एसटीएफ की टीम ने विनीत और दीपक रावत को पूछताछ के लिए बुलाया। कई घंटे की पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों के पास ये हुआ बरामद
आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, सात डेबिट कार्ड, चार पैन कार्ड, एक कंप्यूटर, तीन फर्जी आधार कार्ड, लोन संबंधित 103 पेज का दस्तावेज, एक बाइक और अलग-अलग लोगों के साइन किए हुए 28 चेक बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान विनीत और दीपक ने बताया कि साथी अभिषेक सोनी व अमित रस्तोगी के साथ मिलकर होम लोन दिलाने के नाम पर लोगों के दस्तावेज हासिल कर लेते थे। इसके बाद अपने घर पर कंप्यूटर में होम लोन से संबंधित फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर लोगों को भेज कर रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खातों और वॉलेट की एसटीएफ कर रही है जांच
एसटीएफ को जांच में पता चला है कि जालसाजों के इस गिरोह ने ठगी से अब तक करोड़ों रुपये अर्जित किए हैं। आरोपियों के बैंक खाते और वॉलेट की जांच की जा रही है। गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में एसटीएफ की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed