फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two footwear units launched in Agra, employing 2000 people

आगरा में दो फुटवियर इकाइयों का शुभारंभ, 2000 लोगों को रोजगार, जर्मनी की कंपनी तीन चरण में 300 करोड़ करेगी निवेश

Tue, 03 Nov 2020 10:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two footwear units launched in Agra, employing 2000 people
आगरा में दो फुटवियर इकाइयों का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में सरकार के निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रयासों का बड़ा असर सामने आया है। जर्मनी की वॉन वेलेक्स कम्पनी ने आगरा में दो फुटवियर इकाइयों का शुभारंभ करने में सफलता हासिल की है। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से इन इकाइयों का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


इन इकाइयों की स्थापना एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क आगरा में इआट्रिक इण्डस्ट्रीज ग्रुप के साथ साझेदारी में की गई हैं। इन दोनों इकाइयों में 2,000 रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं तथा 25 लाख जोड़ी जूतों की वार्षिक उत्पादन क्षमता है। 
विज्ञापन


यहां बताया गया कि वॉन वेलेक्स प्रदेश में विभिन्न चरणों में तीन परियोजनाएं शुरू करेगी। इन पर लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग 10,000 लोगों को  रोजगार मिल सकेगा। इन परियोजनाओं में कम्पनी द्वारा विभिन्न प्रकार के 50 लाख जोड़ी जूतों के वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में  संकट को अवसर में बदलने के विजन के परिणाम मिलने लगे हैं। राज्य सरकार के सक्रिय दृष्टिकोण से यह संभव हुआ है। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद के कालखण्ड में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें मात्र पांच माह के अल्प समय में निवेश-प्रस्ताव क्रियान्वित होकर उत्पादन भी प्रारम्भ हो गया है। इकाइयों के संचालन के शुभारम्भ की घोषणा मेट्रो शूज लिमिटेड के अध्यक्ष रफीक ए. मलिक तथा जिलाधिकारी आगरा प्रभु एन. सिंह द्वारा की गई।

जेवर व मथुरा में नई इकाइयां लगाएगी कंपनी : आशीष 
ईआट्रिक इण्डस्ट्रीज के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि इस मौजूदा परियोजना में जर्मन प्रौद्योगिकी और यूपी के जनसांख्यिकीय लाभांश के तालमेल का एक अनुपम उदाहरण है। परियोजना के अधीन प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान, विकास, विपणन और उत्पादन ईआट्रिक इण्डस्ट्रीज के सहयोग से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वॉन वेलेक्स द्वारा 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जेवर (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में दिसम्बर 2020 तक एक नई उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना है। इसी तरह कोसी-कोटवान मथुरा में 7.5 एकड़ में एक और विनिर्माण इकाई प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed