फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two flights from Varanasi diverted to Lucknow due to bad weather

Lucknow News: खराब मौसम से वाराणसी के दो विमान लखनऊ डायवर्ट

Sun, 27 Oct 2024 03:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Two flights from Varanasi diverted to Lucknow due to bad weather
लखनऊ। वाराणसी में मौसम खराब हो जाने से शनिवार को दो विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिए गए। दो घंटे तक उड़ानें अमौसी एयरपोर्ट पर रोकी गईं।
विज्ञापन




एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान एआइएक्स-1170 सुबह 5:14 बजे हैदराबाद से वाराणसी के लिए रवाना हुआ। सुबह 7:41 बजे विमान को वाराणसी में उतरना था, लेकिन मौसम खराब होने से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद विमान सुबह 7:40 बजे लखनऊ में उतरा। इसने सुबह 9:37 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरी।

दिल्ली से आ रहे इंडिगो के विमान 6ई-2211 को भी वाराणसी में उतरने की अनुमति नहीं मिली तो सुबह 6:53 बजे यह लखनऊ में उतारा गया। यह सुबह 8:47 बजे वाराणसी रवाना किया गया।
विज्ञापन




बंगलूरू के विमान में बम की सूचना से हड़कंप



इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ से बंगलूरू की फ्लाइट 6ई-196 में बम की सूचना से अमौसी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन विमान को रोककर गहन जांच करवाई गई। यात्रियों को उतारकर लगेज की पड़ताल हुई। विमान की आइसोलेशन वे पर पड़ताल के बाद सूचना फर्जी निकली। इसके बाद विमान रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed