{"_id":"69d6c61412fa0864d304b627","slug":"two-flights-diverted-to-varanasi-due-to-bad-weather-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1683259-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मौसम की खराबी से वाराणसी डायवर्ट हुए दो विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मौसम की खराबी से वाराणसी डायवर्ट हुए दो विमान
विज्ञापन
अमाैसी स्थित एयरपोर्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मंगलवार शाम खराब माैसम और कम दृश्यता के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो उड़ानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दोनों विमान काफी देर तक आसमान में चक्कर काटते रहे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति न मिलने पर उन्हें वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।
वाराणसी भेजे गए विमानों में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6440 दिल्ली से शाम 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी, जिसमें 157 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। वहीं, दूसरी उड़ान संख्या 6ई-518 देहरादून से शाम 6:35 बजे लखनऊ पहुंचनी थी, जिसमें 87 यात्री और छह क्रू सदस्य थे।
दिल्ली जा रहा विमान लखनऊ में उतरा
खराब माैसम के कारण पुणे से दिल्ली जा रहे इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-2624 पर भी असर पड़ा। दिल्ली एटीसी से अनुमति न मिलने पर विमान कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद उसे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। 169 यात्री और आठ क्रू सदस्यों के साथ यह विमान रात करीब 12:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। लगभग एक घंटे के इंतजार के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ।