UP News: बिजली सुधार कार्य की लापरवाही में दो फर्में ब्लैक लिस्ट, 10 फीसदी जमानत धनराशि भी जब्त
यूपी में बिजली सुधार कार्य की लापरवाही में दो फर्में ब्लैक लिस्ट कर दी गई हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक वितरण ने कार्रवाई की है। 10 फीसदी जमानत धनराशि भी जब्त कर ली गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बिजली सुधार कार्य में लापरवाही बरतने पर दो फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। बिजली महकमे के किसी भी वितरण निगम के ठेके में यह फर्म दो साल तक टेंडर नहीं डाल सकेंगी। दोनों फर्म की 10-10 फीसदी जमानत धनराशि को भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी ) हरीश बंसल ने की है।
इस संबंध में अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने दोनों लापरवाह फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए पत्र भेजा था। निदेशक ने बताया कि 27 अप्रैल को जारी किए गए आदेश में लखनऊ की फर्म कलश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड सरस्वतीपुरम 60 फीट रोड जानकीपुरम और आगरा की फर्म स्टर्न इंफ्राटेक गनपति विहार केके नगर सिकंदरा को ब्लैक लिस्ट करने के लिए अमौसी जोन के मुख्य अभियंता को अनुमोदन दिया गया। दोनों फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने का आदेश मुख्य अभियंता राम कुमार की तरफ से किया गया, जो दो साल तक बिजली महकमे के साथ कोई भी व्यापार नहीं कर सकेंगी।
मोहलत देने पर भी फर्म ने बरती लापरवाही
मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत दोनों फर्मों ने सुधार कार्य करने का अनुमानित एक-एक करोड़ रुपये से ज्यादा के ठेका लिया था। अनुबंध के तहत कार्य को पूरा नहीं किया गया, तो उनको चेतावनी पत्र देकर मोहलत भी दी गई। फिर भी दोनों फर्म बिजनेस प्लान के काम को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं ले रही थी। सुधार कार्य न होने के कारण गर्मी में उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था को बेहतर करने में कठिनाई हो रही थी।