फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Excise inspector and three others suspended in kanpur Poisonous liquor case

कानपुर में जहरीली शराब से मौत के मामले में दो आबकारी निरीक्षक समेत पांच निलंबित

Mon, 21 May 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 May 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Two Excise inspector and three others suspended in kanpur Poisonous liquor case
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF
कानपुर में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम के आदेश पर कानपुर नगर और देहात के दो आबकारी निरीक्षक समेत 5 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कानपुर नगर के आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार एवं प्रधान आबाकीर सिपाही रामप्रकाश दीक्षित, कानपुर देहात के आबकारी निरीक्षक नंद कुमार मिश्रा, प्रधान आबकारी सिपाही अनिल दोहरे और निलेश कुमार  शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सरकारी ठेके की देशी शराब पीने से शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को मौत का आंकड़ा 14 पहुंच गया जबकि 28 की हालत गंभीर बनी है। सभी का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। चपेट में आए लोगों में से कुछ को दिखाई देना बंद हो गया है।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि देशी दारू की दुकान से जहरीली शराब बिकवाने में सपा के पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा था कि देशी शराब की दुकान की आड़ में जहरीली शराब बेचने के पीछे बड़ा षडयंत्र है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जिन अफसरों की लापरवाही सामने आएगी, उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed