{"_id":"697bc5c4d172a719b90625cb","slug":"two-employees-of-a-private-finance-company-have-been-accused-of-embezzling-rs-422-lakh-lucknow-news-c-13-knp1002-1581963-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों पर 4.22 लाख के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों पर 4.22 लाख के गबन का आरोप
Fri, 30 Jan 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाने में विनयना इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के अधिकारी प्रवीण यादव ने दो कर्मियों पर 4.22 लाख के गबन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने यह कार्रवाई के कोर्ट के आदेश पर की है।
प्रवीण का आरोप है कि कंपनी का दफ्तर गोमतीनगर विस्तार के वरदानखंड में है। सन 2021 में कंपनी में अंबेडकरनगर के बसखारी निवासी अंगद कुमार ने नौकरी शुरू की थी। आरोप है कि जनवरी 2025 में अंगद के नौकरी छोड़ने पर कई लोनधारकों ने कंपनी में शिकायत की थी। प्रवीण ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि अंगद ने लोनधारकों से वसूली गई किस्तें बैंक में जमा नहीं की। वसूली गई रकम 2.51 लाख रुपये थी। अधिकारी का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी से रकम मांगी तो उसने कुछ दिन का समय मांग लिया। इसके बावजूद अंगद ने रकम नहीं लौटाई।
प्रवीण कहना है कि इसी तरह जौनपुर के भटेवरा निवासी अभियोदय यादव ने भी डेढ़ लाख का गबन कर लिया। ऐसे में प्रवीण ने दोनों मामलों में कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।