फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two electric connection on one house

लेसा का खेल: मकान नंबर एक और बजली कनेक्शन दो

Mon, 10 Jan 2022 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two electric connection on one house
एक मकान नंबर पर दो बिजली कनेक्शन का मामला आया है सामने। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
पुराने शहर के एक इलाके में एक मकान नंबर पर दो बिजली कनेक्शन जारी होेने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मजेदार बात यह है कि दोनों कनेक्शन अलग-अलग धर्म से जुड़े उपभोक्ताओं के हैं। ये मामला चौक डिवीजन के नादान महल रोड उपकेंद्र के तहत नक्खास पुलिस चौकी के पीछे स्थित शाहगंज इलाके का है।
दस्तावेजों के मुताबिक, शाहगंज स्थित एक परिसर में बिजली कनेक्शन मकान नंबर 297/18 पर सदा शिव शुक्ला के नाम (खाता नंबर 8831690000) और दूसरे परिसर में नसरीन जहां के नाम से (खाता नंबर 3125167073) दूसरा कनेक्शन है।
विज्ञापन

दूसरे परिसर में नादान महल रोड उपखंड ने सितंबर 2020 में चार किलोवाट का कनेक्शन जारी किया है, जबकि दोनो मकानों के बीच दूरी भी है। अब जांच का विषय यह है कि कनेक्शन लेने में दोनों में से किसने मकान नंबर का गलत इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए फर्जीवाड़ा
पुराने मकानों के ध्वस्तकरण के बाद बनने वाले अपार्टमेंट व कॉम्प्लेक्स पर फर्जी मकान नंबर का साक्ष्य देकर बिजली कनेक्शन ले लिया जाता है। इसमें अफसरों के खास संविदाकर्मी बिचौलिये बनते हैं और मोटी रकम वसूलते हैं। इसलिए जिम्मेदार जांच तक नहीं करते।
बकाया वसूलने की अनदेखी
अमीनाबाद के मौलवीगंज, ख्यालीगंज, गुईन रोड, मशकगंज, नादान महल रोड, नक्खास, अकबरी गेट, चौक सराफा, काश्मीरी मोहल्ला, चौपटिया, पाटानाला, हुसैनाबाद, ठाकुरगंज आदि में बिल्डर पुराने मकानों को खरीद कर छोटे-छोटे अपार्टमेंट बनाकर बिजली कनेक्शन लेते है। इलाकाई इंजीनियर कनेक्शन देने के दौरान पुराने कनेक्शन की बकाया रकम वसूली की अनदेखी करते हैं।

प्रकरण जानकारी में, करा रहे जांच
मकान नंबर 297/18 पर दो अलग-अलग मकानों पर बिजली कनेक्शन लिए जाने का प्रकरण जानकारी में आ गया है। मामले की जांच करा रहे हैं कि आखिर किसने मकान नंबर का फर्जीवाड़ा किया है।
- परविंदर यादव, उपखंड अधिकारी नादान महल रोड उपखंड चौक खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed