फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died when a truck hits the vehicle of ARTO team.

UP: सुल्तानपुर में ट्रक चालक ने वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ की टीम को रौंदा, सिपाही और चालक की मौत

Tue, 26 Jul 2022 08:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Jul 2022 08:17 PM IST
सार

सुल्तानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ की टीम को ट्रक चालक ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसमें एक चालक और दूसरा सिपाही है।

विज्ञापन
Two died when a truck hits the vehicle of ARTO team.
हादसे के बाद पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर मंगलवार भोर में ट्रकों की चेकिंग कर रहे एआरटीओ प्रवर्तन दल को एक ट्रक चालक ने रौंद दिया। हादसे में प्रवर्तन दल के सिपाही और चालक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद डीआईजी, डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एआरटीओ की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गोसाईंगंज क्षेत्र में लखनऊ बलिया राजमार्ग पर मंगलवार भोर में करीब चार बजे एआरटीओ प्रवर्तन राकेश कुमार वर्मा, एक सिपाही व संविदा जीप चालक के साथ ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच टीम ने एक ट्रक (यूपी 33 ए 7419) को रुकने का इशारा किया। एआरटीओ को देखकर ट्रक चालक ने गति बढ़ा दी और भागने लगा। एआरटीओ टीम के साथ जीप से पीछा करते हुए ट्रक को ओवरटेक करने के बाद माधवपुर छतौना गांव के पास रुक गए। सिपाही अरुण सिंह (46) निवासी नंदना बक्शी का तालाब लखनऊ और अनुबंधित चालक अब्दुल मोबीन खां (48) निवासी शास्त्रीनगर, सुल्तानपुर ने जीप से नीचे उतरकर पीछे से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया। ट्रक चालक उन्हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। 
विज्ञापन


हादसे में सिपाही अरुण सिंह और अनुबंधित चालक अब्दुल मोबीन खां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप को बगल से हल्की टक्कर लगने के बाद भी उस पर बैठे एआरटीओ प्रवर्तन बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। गोसाईंगंज थाना प्रभारी संदीप राय ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन राकेश कुमार वर्मा की तहरीर पर ट्रक नंबर (यूपी 33 ए 7419) के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ट्रक रायबरेली जिले में पंजीकृत है। ट्रक पर लोहे की चद्दरें लदी थीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed