{"_id":"5ff2c1a38ebc3e3b89071a4f","slug":"two-died-when-a-magic-hits-a-bike-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: बाइक सवार को टक्कर मार सड़क किनारे लगे पोल से टकराई मैजिक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: बाइक सवार को टक्कर मार सड़क किनारे लगे पोल से टकराई मैजिक, दो की मौत
Mon, 04 Jan 2021 12:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबा कुटी के पास तेज रफ्तार मैजिक ने एक बाइक को ठोकर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उजियामउ निवासी गुफरान अपनी मां शाजिरा (40) के लिए दवा लेने के लिए बाइक से गया था।
रविवार की रात वह बाइक से अपनी मां के साथ घर जा रहा था तभी कुर्सी महमूदामार्ग पर बाबाकुटी के पास सामने से आ रही एक टाटा मैजिक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में मैजिक चालक लल्लन (35) पुत्र छेदा निवासी पोखन्नी थाना कुर्सी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।