बाराबंकी: लोहे की रॉड से पीटने पर महिला व मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, तीन बुरी तरह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लक्षवर बजहा में गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगो पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसमें महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।
हमले में गम्भीर रूप से घायल गृहस्वामी सहित तीन लोगों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार रात गुरुदीन अपनी पत्नी कविता (36), पुत्र शुभम (7), सिद्धान्त (2 ) और अमन (3 माह) के साथ घर के खुले बरामदे में सोये हुए थे।
अचानक लोहे की रॉड से किए गए हमले में कविता और 7 वर्षीय सौतेले पुत्र शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सिद्घांत व अमन को घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती करवाया गया है। बाद में उन्हें बलरापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.