श्रावस्ती में एसयूवी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, 13 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीपाटन से बच्चे का मुंडन कराकर लौट से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों की एक एसयूवी से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 13 लोग घायल हैं। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। हादसा सोमवार रात इकौन थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर खावा पोखर मोड़ पर हुआ।
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भुडकुलवा निवासी जीवन लाल बेटे का मुंडन कराने सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से देवीपाटन मंदिर गए थे। उनके साथ अन्य लोग भी गए थे। मुडंन के बाद सभी घर के लिए रवाना हो गए। रात लगभग नौ बजे इकौना थाना क्षेत्र के खावा पोखर मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से एक एसयूवी (यूपी 32 जेड 8800) ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
एसयूवी सवार रविन्द्र यादव पुत्र गोविंद प्रसाद निवासी जानकीपुरम सिकंदराबाग व ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार महिला बड़का पत्नी रिक्खी निवासी दमावा थाना गिलौला की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी सवार बन्ना, शुभम, संतोष, निक्की, प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये हुए गंभीर रूप से घायल
दूसरी ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शीला देवी, पटरानी, सर्वेश, अखिलेश, शिवम, सुशीला व फुलकोरा के साथ एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
एमएलसी राजेश यादव की सास के नाम पर है एसयूवी
एमएलसी बाराबंकी राजेश यादव ने बताया कि दुघर्टना में शामिल एसयूवी उनकी सास के नाम पंजीकृत है। उनके साले के कुछ मित्रों को बलरामपुर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाना था। वही लोग एसयूवी मांग कर ले गए थे। हादसे की जानकारी मिली है। घटना दुखद है।