फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died in an accident in shravasti.

श्रावस्ती में एसयूवी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, 13 घायल

Mon, 25 Jun 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Updated Mon, 25 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
two died in an accident in shravasti.
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन व घायलों का अस्पताल में होता इलाज। - फोटो : amar ujala

देवीपाटन से बच्चे का मुंडन कराकर लौट से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों की एक एसयूवी से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 13 लोग घायल हैं। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। हादसा सोमवार रात इकौन थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर खावा पोखर मोड़ पर हुआ।

विज्ञापन


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भुडकुलवा निवासी जीवन लाल बेटे का मुंडन कराने सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से देवीपाटन मंदिर गए थे। उनके साथ अन्य लोग भी गए थे। मुडंन के बाद सभी घर के लिए रवाना हो गए। रात लगभग नौ बजे इकौना थाना क्षेत्र के खावा पोखर मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से एक एसयूवी (यूपी 32 जेड 8800) ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन


एसयूवी सवार रविन्द्र यादव पुत्र गोविंद प्रसाद निवासी जानकीपुरम सिकंदराबाग व ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार महिला बड़का पत्नी रिक्खी निवासी दमावा थाना गिलौला की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी सवार बन्ना, शुभम, संतोष, निक्की, प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए गंभीर रूप से घायल

two died in an accident in shravasti.

दूसरी ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शीला देवी, पटरानी, सर्वेश, अखिलेश, शिवम, सुशीला व फुलकोरा के साथ एक अज्ञात  महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।

एमएलसी राजेश यादव की सास के नाम पर है एसयूवी
एमएलसी बाराबंकी राजेश यादव ने बताया कि दुघर्टना में शामिल एसयूवी उनकी सास के नाम पंजीकृत है। उनके साले के कुछ मित्रों को बलरामपुर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाना था। वही लोग एसयूवी मांग कर ले गए थे। हादसे की जानकारी मिली है। घटना दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed