{"_id":"67ac5eddd94e2d3d350538d3","slug":"two-died-in-an-accident-in-rupaideeh-thana-in-bahraich-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सीतापुर में हुए सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सीतापुर में हुए सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Wed, 12 Feb 2025 02:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, चरदा (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, चरदा (बहराइच)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:12 PM IST
सार
बहराइच के रुपाईडीहा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत हो गई। वहीं, हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतक बेचई लाल व मृतक ओम प्रकाश उर्फ टिंकू। दोनों आपस में ससुर दामाद थे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के रुपइडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखहिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ टिंकू (25) पुत्र सुरेंद्र अपनी पत्नी सुमन देवी और ससुर बेचई लाल के साथ अपनी मोटरसाइकिल से गोंडा दवाई लेने गए थे। वापसी के दौरान, जब वे आर्यनगर और विशेष्वरगंज के बीच खरगूपुर थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में ओम प्रकाश (टिंकू) और उनके ससुर बेचई लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुमन देवी को पहले गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बहराइच जिले के केडिया हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ओम प्रकाश अपने माता-पिता की तीसरी संतान थे और उनके दो भाई व दो बहनें हैं। वहीं, मृतक बेचई लाल (45) पुत्र शंभू निवासी बसाऊ गाँव, थाना नवाबगंज अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन इस हादसे से पूरी तरह टूट चुके हैं।
अंतिम संस्कार की तैयारी
पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।