फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in an accident in Ramsanehi in Barabanki.

Barabanki: डंपर की टक्कर से खड्ड में जा गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 01 Dec 2024 06:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Dec 2024 06:49 PM IST
सार

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Two died in an accident in Ramsanehi in Barabanki.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो मजदूर युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डामर के खाली ड्रम लादकर अयोध्या से जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र जा रही थी।

विज्ञापन


रामसनेहीघाट के धरौली गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मजदूर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में थाना फतेहपुर के टेढ़वा गांव निवासी पुरुषोत्तम (38), बुधईनपुरवा निवासी दुजई (35) की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सफीपुर निवासी नंदलाल (38) का इलाज चल रहा है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed