{"_id":"65461a5d93d44cfea80b81b7","slug":"two-died-in-an-accident-in-poorakalandar-thana-kshetra-in-ayodhya-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: छुट्टा मवेशी से टकराने में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, तड़प-तड़पकर मवेशी ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: छुट्टा मवेशी से टकराने में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, तड़प-तड़पकर मवेशी ने भी दम तोड़ा
Sat, 04 Nov 2023 03:48 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Nov 2023 03:48 PM IST
सार
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल मवेशी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक आशीष कुमार पाठक व शेखर श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-भरत कुंड मार्ग पर मधुपुर गांव के सामने छुट्टा मवेशी से टकराने में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक से घायल छुट्टा मवेशी ने भी घंटे भर के अंतराल में तड़प-तड़प कर सड़क किनारे गड्ढे में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूरा कलंदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मरणासन्न हालत में सड़क पर पड़े बाइक सवार दोनों युवकों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बीकापुर भिजवाया।जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पता चला है कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बनके गांव निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव का इकलौता बेटा शेखर श्रीवास्तव 22 वर्ष अपने एक करीबी आशीष कुमार पाठक 34 पुत्र स्वर्गीय राम पदारथ पाठक निवासी सनेथू मजरे पाठक का पुरवा पटखौली कोतवाली अयोध्या के साथ एक बाइक से बीकापुर अपने एक करीबी मित्र से मिलने गया हुआ था। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौटते समय भरत कुंड- अयोध्या मार्ग पर मधुपुर मजरे मिश्र का पुरवा के सामने पहुंचते ही सड़क पर भटक रहे एक मवेशी से टकरा गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां का इंटरव्यू: बोलीं- कभी दो कंटाप लगाए होते तो ऐसी न होती बेटी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जातीय जनगणना के खिलाफ भाजपा पिछड़े व दलितों को बनाएगी हथियार, ये है रणनीति
घटना में शेखर श्रीवास्तव और आशीष पाठक दोनों मौके पर ही मरणासन्न हालत में सड़क पर पड़े रहे। मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए दोनों को सीएचसी बीकापुर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दुर्घटनाकारित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल छुट्टा मवेशी ने भी तड़प तड़प कर घंटे भर के अंतराल में सड़क किनारे गड्ढे में दम तोड़ दिया।
मामले में थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन कुमार शर्मा का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही रात 11 बजे मौके पर पहुंचकर बाइक सवार दोनों युवकों को मरणासन्न हालत में एंबुलेंस बुलवाकर सीएचसी बीकापुर भिजवाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।