{"_id":"65c9e7ac7913dc3f430e6014","slug":"two-died-in-an-accident-in-gadaganj-thana-in-raebareli-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार तीन लोगों को कुचला, पिता-पुत्री की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार तीन लोगों को कुचला, पिता-पुत्री की मौत, एक घायल
Mon, 12 Feb 2024 03:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:11 PM IST
सार
रायबरेली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में एक पांच साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में धमधमा गांव के निकट बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा रविवार रात को हुआ।
विज्ञापन
धमधमा गांव निवासी अयाज (35) अपने दो मासूम बच्चों असलिफा (8), जीशान (5) वर्ष को रविवार की रात साइकिल से गांव में किसी के यहां गया था। लौटते समय तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार लोगों को कुचल दिया। इससे अयाज व उनकी बेटी असलिफा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मासूम जीशान घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद डंपर चालक को मौके से गदागंज पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मासूम बच्चे को एंबुलेंस की मदद से दीनशाह गौरा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ट्रक संख्या 14 जी टी 44 54 व चालक राम मिलन पुत्र राम लखन निवासी किचौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली को पकड़ लिया गया है।