फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in an accident in Bazarshukul thana kshetra in Amethi.

Amethi: अमेठी में अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, दो मौसेरे भाइयों की मौत, साथी घायल

Thu, 28 Nov 2024 03:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाजार शुकुल (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजार शुकुल (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Nov 2024 03:22 PM IST
सार

अमेठी के बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि कई साथी घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died in an accident in Bazarshukul thana kshetra in Amethi.
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक बुधवार की देर रात बाजार शुकुल इलाके में एक अज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। मरने वाला एक युवक अयोध्या जनपद का है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव निवासी गोविंद (21) अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र उदुई गांव निवासी अपने मौसरे भाई रोहित (19) और गांव के ही रहने वाले दोस्त रोहित (20) पुत्र जगन के साथ बाइक से बुधवार देर शाम निमंत्रण में गए थे। देर रात लोग लोग लौट रहे थे। लौटते समय बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव के पास इन लोगों की बाइक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको स्थानीय लोगों ने सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया साथ ही पुलिस को सूचना दी। सीएचसी में चिकित्सकों ने गोविंद व उनके मौसरे भाई रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे भाई रोहित की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसरे भाईयों की मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी लोग भागकर अस्पताल पहुंचे। उधर पुलिस ने भी दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चालक व वाहन को पकड़ा जाएगा। एसओ ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed