मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मार्ग पर देर रात को सीमावर्ती जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्घटना में घायल होने पर इलाज के लिए लाए युवक व उनकी एक दिन की अबोध बच्ची की मौत हो गई।
एंबुलेंस के खड़े ट्रक में टकराने के बाद बच्ची समेत चार को देर रात सीएचसी लाया गया था। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है।
सोमवार की देर रात को सुल्तानपुर के दुर्गावासी मजरे अलीगढ़ निवासी पशुपति नाथ मिश्र अपनी एक दिन की बच्ची के इलाज के लिए निजी एंबुलेंस से लखनऊ जा रहे थे।
इनकी पत्नी, मां व चचेरे भाई समेत अन्य परिवारीजन भी एंबुलेंस में सवार थे। लखनऊ मार्ग पर अमेठी के थाना शिवरतन गंज के इन्हौना चौकी क्षेत्र में मार्ग पर खड़ी ट्रक में तेज गति से एंबुलेंस के टकराने पर सभी लोग घायल हो गए।
इलाज के दौरान हो गई मौत
पशुपतिनाथ मिश्र, इनकी एक दिन की बच्ची तथा मां कृष्णा व चचेरे भाई केसरी पुत्र दुर्गाशंकर को देर रात को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था।
जहां पशुपति नाथ मिश्र व इनकी बच्ची की इलाज की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा मां व भाई का सीएचसी पर इलाज कराया जा रहा है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा घटना अमेठी जिला क्षेत्र अंतर्गत हुई है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट संबधित थाने को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।