फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died in an accident in amethi.

अमेठी में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक ट्रॉमा लखनऊ रेफर

Thu, 01 Mar 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Thu, 01 Mar 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
two died in an accident in amethi.
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

अमेठी के एक इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें से दो की मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल को इलाज लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। तीनों युवक अमेठी के मुसाफिरखाना बारात से बुधवार देर रात बाइक से घर वापस जा रहे थे कि थाना क्षेत्र मुंशीगंज चौराहे पर हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और एक को लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे गणेश मजरे जंगल रामनगर निवासी सचिन कुमार उर्फ सोनू तिवारी (24) पुत्र मनु राम तिवारी, गांव निवासी संदीप पाल (16) शिवनारायण पाल और पूरे इंछा मजरे उमापुर गाना पट्टी निवासी राम प्रसाद (25) पुत्र गुरुदीन बुधवार देर शाम गांव से मुसाफिरखाना गई एक बारात में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


बारात से रात्रि करीब 1:30 बजे बाइक से तीनों युवक घर वापस जा रहे थे रास्ते में थाना क्षेत्र मुंशीगंज स्थित मुंशीगंज चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस कर्मियों की मदद घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां रामप्रताप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन कुमार और संदीप पाल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ले जाते समय सचिन कुमार की हालत ज्यादा गंभीर हो गई परिजन संदीप को सीएचसी अमेठी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed