{"_id":"6551d4f3b3dbb8151d01bba8","slug":"two-died-in-an-accident-in-ambedkar-nagar-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar nagar: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar nagar: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, देर रात हुआ हादसा
Mon, 13 Nov 2023 01:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Nov 2023 01:19 PM IST
सार
अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के इनामीपुर पुल के पास बीती रात बाइकों की हुई भिड़ंत में दो युवक की मौत हो गई। पुलिस टीम ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से निकल गए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अलीगंज के खासपुर निवासी विशाल (24) व अखिलेश (26) एक बाइक से देर रात टांडा से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच एनएच 233 पर इनामीपुर पुल के पास सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस टीम ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, सदमे में पत्नी और बेटी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भैया दूज कब है? 14 या 15 नंवबर, यम फांस से मुक्ति के लिए भाई-बहन करते हैं ये उपाय
यहां पर उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई जबकि गंभीर दशा में अखिलेश को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ पहुंचने से पहले ही अखिलेश की भी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर वापस चले आए। पुलिस टीम ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।