फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in an accident in Amavan Raebareli.

Raebareli: बस को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकराई कार, दो किशोरियों की मौत, चार घायल

Sun, 24 Nov 2024 06:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमावां (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, अमावां (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Nov 2024 06:39 PM IST
सार

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died in an accident in Amavan Raebareli.
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार बस को ओवरटेक करने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो किशोरियों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर आई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन


अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां निवासी हरिहर सिंह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार को परिवार के साथ लखनऊ के मोहनलालगंज गए थे। बरात विदा होने के बाद रविवार को वापस अमेठी जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मालिन का पुरवा गांव के पास आगे बस जा रही थी जबकि जायस से रायबरेली की तरफ ट्र्रक आ रहा था। बस ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। कार पर सवार लोगों को बाहर निकाला। सभी गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ. दीपेंद्र सिंह ने अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां की रहने वाली काव्या सिंह (15) पुत्री भारत सिंह और प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखारा गांव की रहने वाली साक्षी सिंह (15) पुत्र अनुज सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घायलों में किटियावां की रहने वाली धान्या सिंह (15) पुत्री स्व. दुर्गाबक्श सिंह, हरिहर सिंह (52), किरन सिंह (15) पुत्री दिलीप कुमार और प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखारा गांव निवासी अनुज सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। बस को ओवरटेक करने के चलते हादसा हुआ। कार घायल हरिहर सिंह चला रहे थे।


कक्षा 10 में पढ़ाई कर रही थी दोनों किशोरी
दोनों किशोरियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। जो भी परिजन मौके पर आता और बेटियों के शव देख फफक कर रो पड़ता। दोनों किशोरियां कक्षा 10 में पढ़ाई कर रही थी। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों की खुशियां गम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed