{"_id":"66b70a8ec0ea1ba5e20a81c7","slug":"two-died-in-accidents-in-bahraich-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत: हुजूरपुर थाना क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर हुई घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत: हुजूरपुर थाना क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर हुई घटनाएं
Sat, 10 Aug 2024 12:07 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Aug 2024 12:07 PM IST
सार
बहराइच में दो जगहों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर स्थित जुलाही बांसगांव मोड़ पर शुक्रवार की रात 400 मीटर की दूरी पर दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग के जुलाई बांसगांव मोड़ पर बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार करमुल्लापुर लाजिम मथुरा गांव निवासी त्रिलोकी (42) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भतीजे धनीराम ने बताया कि वह अपनी ससुराल भाटीकोड़ा गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दो बेटी व एक बेटा है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से पिता गुल्ले सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वही, गोंडा जिले की कटरा बाजार फूलपुर निवासी बाइक सवार अंग्रेज (25) को जुलाही बांसगांव मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हुजूरपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल मिश्रा का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन