फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in a road accident on Gonda Lucknow road in Gonda.

गोंडा: डिवाइडर से टकराकर दूसरी पटरी पर आ रही पिकअप से भिड़ी कार, मौके पर ही दो की मौत

Sat, 30 Apr 2022 11:39 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Apr 2022 11:39 AM IST
सार

गोंडा-लखनऊ रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died in a road accident on Gonda Lucknow road in Gonda.
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज व जरवल रोड के बीच शुक्रवार की मध्य रात्रि में कार एवं पिकअप की टक्कर में कार सवार पांच लोगों में दो की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। जिसमें एक युवक की हालत नाजुक है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे की है। जब जरवल-करनैलगंज के बीच दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र भुलियापुर पुल पर गोंडा की तरफ से लखनऊ जा रही इकोस्पोर्ट कार व लखनऊ की तरफ से गोंडा आ रही तरबूज लोड एक पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। जो कि पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी पटरी पर आ रही पिकअप से जा भिड़ी। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भंभुआ चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शुक्ला व चौकी के सिपाहियों ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सीएचसी के चिकित्सकों ने गिरजेश सिंह उर्फ लवकुश सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह (26 वर्ष) निवासी मनकापुर व हर्ष सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी वनकसिया मनकापुर को मृत घोषित किया। वहीं मनकापुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के दिवाकर सिंह, अतुल सिंह व अंकित पांडेय का प्राथमिक इलाज करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज व चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायल तीन लोगों को जीवित निकाला। चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed