{"_id":"5fed55e64c36f647ec076bd7","slug":"two-died-in-a-accident-in-fakharpur-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में कैंटर और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में कैंटर और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत, दो की मौत
Thu, 31 Dec 2020 10:09 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात 12:00 बजे के करीब खलीफतपुर के पास गन्ना लदी ट्राली व पार्सल कैंटर के बीच टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर का ड्राइवर व ट्राली पर बैठा एक व्यक्ति ट्राली के नीचे दब गया। सूचना पर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी से ट्राली को सीधा कराया गया।
विज्ञापन
ट्राली के नीचे दबे दोनों व्यक्तियों कैसरगंज के ग्राम अतरौलिया निवासी माधव राज यादव (45) पुत्र बालक राम यादव व रामकुमार (22) पुत्र नन्दलाल जो अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल थे को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल बहराइच भेजा गया।
विज्ञापन
अस्पताल में दोनों घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों शव मोर्चरी में रखे हैं। ट्रैक्टर ट्राली व कैंटर को सड़क के किनारे हटवा दिया गया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।