{"_id":"5b6956a84f1c1bed5e8b793e","slug":"two-died-because-of-electric-shock-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंखे में उतरा करंट, नाना-नातिन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे में उतरा करंट, नाना-नातिन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
शगुन (फाइल फोटो) राम अवतार (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट में फर्राटा पंखे में अचानक करंट उतरने से नाना व नातिन की मौत हो गई। वहीं, गुडंबा में वॉशिंग मशीन का तार जोड़ते वक्त छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में उसने दम तोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट राजकुमार सिंह ने बताया कि लोनापुर के राम अवतार (60) दिव्यांग थे। सोमवार दोपहर उनके साथ नातिन शगुन (6) सो रही थी। उसने नाना से कहा कि गर्मी लग रही है।
इस पर जैसे ही राम अवतार ने पास में रखे फर्राटा पंखे का स्विच ऑन किया, उसमें करंट आ गया। नाना के मुंह से चीख निकली तो शगुन उनसे लिपट गई। इससे दोनों करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
कुछ देर तक पंखे से चिपके रहने के बाद दोनों बेहोश होकर गिर गए। परिवारजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

वॉशिंग मशीन का तार जोड़ते समय हादसा
डेमो
वहीं गुडंबा के कल्याणपुर स्थित विवेकानंदपुरम निवासी फरहान अंसारी (18) सोमवार सुबह वॉशिंग मशीन का कटा तार जोड़ रहा था। इसी बीच मशीन में अचानक करंट उतर आया। तेज झटके से फरहान बेहोश होकर गिर गया।
परिवारीजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि फरहान के पिता रियाजुद्दीन अंसारी कांस्टेबल के पद पर उन्नाव में तैनात हैं। फरहान निजी स्कूल से इंटरमीडिएट का छात्र था।