फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died and seven injured in an accident returning from vaishno devi

वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की होटल में घुसी कार, दो की मौत, सात जख्मी

Fri, 02 Jun 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jun 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
two died and seven injured in an accident returning from vaishno devi
हादसे के बाद क्षत‌िग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : amar ujala
वैष्णो देवी से घर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो लखनऊ में निगोहां में मदाखेड़ा चौराहे के पास चाय के होटल में जा घुसी। हादसे में चालक समेत दो की पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रायबरेली में कृष्णानगर के गल्लामंडी निवासी बबली परिवार के सात सदस्यों संग वैष्णो देवी दर्शन करने गईं थीं।
विज्ञापन


चारबाग स्टेशन से बृहस्पतिवार सुबह स्कॉर्पियो चालक परवेज (40) उनको लेकर रायबरेली जा रहा था। मदाखेड़ा चौराहे के पास स्कॉर्पियो से मवेशी टकरा गया। इसके बाद गाड़ी चाय के होटल में जा घुसी।
विज्ञापन


चाय पी रहे मोहनलालगंज के कलंदर खेड़ा निवासी मजदूर गज्जू (45) व भद्दी खेड़ा निवासी होटल संचालक सुंदरलाल (70) भी घायल हो गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के बबली (40) रेशू (26) लकी (25), पलक (14), कृष्णा (4), गोपाल व मंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां इलाज के दौरान होटल संचालक सुंदरलाल की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed