{"_id":"6083b6c22b7ed4677c43558f","slug":"two-died-and-many-injured-in-a-bus-accident-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: अयोध्या हाइवे पर खड़ी बस में टकराईं दो बसें, दो की मौत व कई अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: अयोध्या हाइवे पर खड़ी बस में टकराईं दो बसें, दो की मौत व कई अन्य घायल
Sat, 24 Apr 2021 11:42 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:42 AM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया और क्रेन से बसों को हटवाया। रोडवेज बस दिल्ली से आजमगढ़ और निजी बस दिल्ली से देवरिया जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस की स्थिति।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी अयोध्या हाईवे पर बैसनपुरवा गांव के पास खड़ी बस से शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक बस टकरा गई। इसके बाद उसमें एक निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया और क्रेन से बसों को हटवाया। रोडवेज बस दिल्ली से आजमगढ़ और निजी बस दिल्ली से देवरिया जा रही थी।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके में अयोध्या हाईवे पर बैसनपुरवा गांव के पास खड़ी बस से एक निजी बस टकरा गई। दोनों बसों की टक्कर बेहद भीषण थी। इस टक्कर से हाईवे किनारे खड़ी स्कूल बस भी खाई में पलट गई। वहीं, रोडवेज और निजी बस डिवाइडर पर पलट गई। बसों के शीशे टूट गए, इसमें बैठे यात्री अस्त व्यस्त हो उठे। कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे के कारण बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।