{"_id":"666934922e0645390009926e","slug":"two-died-after-get-drowned-in-sarayu-river-in-ayodhya-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सरयू का जलस्तर कम होते ही होने लगी घटनाएं, पांच किशोर डूबे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सरयू का जलस्तर कम होते ही होने लगी घटनाएं, पांच किशोर डूबे, दो की मौत
Wed, 12 Jun 2024 11:09 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:09 AM IST
सार
अयोध्या जिले की सरयू नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। इस तरह की घटनाओं का एक कारण जलस्तर का कम होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या की सरयू नदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरयू में डूबने की घटनाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। इसका कारण सरयू का जलस्तर कम होना बताया जा रहा है। मंगलवार की शाम हुई एक घटना में सरयू में नहाते समय पांच किशोर डूब गए। इसमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन को जल पुलिस ने बचा लिया।
विज्ञापन
दोनों घटनाएं अलग-अलग समय में हुई थीं। पहली घटना में बस्ती जिले के सल्टौआ गांव निवासी रमेश मिश्र सोमवार की रात अपने दोनों बेटे मानस (16) व कवि उर्फ मानव (15) व बेटी पलक को साथ लेकर अयोध्या स्थित ससुराल आए थे। वह बच्चों को छोड़कर घर वापस चले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, रिटायर होने के बाद भी मिलेगा वेतनवृद्धि का लाभ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 47 के पार पहुंचा प्रदेश में पारा, कानपुर में सबसे गर्म रात, इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट
मंगलवार की सुबह सभी बच्चे अपनी मौसी व उनके बच्चों के साथ अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने आए। स्नान के दौरान मानस व कवि उर्फ मानव व मौसेरे भाई अनुज (17) व अनविशा (10) पुत्री संजय तिवारी निवासी नौगढ़, सिद्धार्थनगर कच्चे घाट के सामने गहरे पानी में डूबने लगे। तत्काल जल पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने तीन बच्चों को डूबने से बचा लिया लेकिन कवि नहीं मिला।
खोजबीन करने के दौरान तीन घंटे बाद वह बरामद हुआ। दूसरी घटना में पीयूष दुबे (12) पुत्र राम प्रकाश दुबे निवासी हैदरगंज, अयोध्या अपने परिजनों के साथ स्नान कर रहे थे तभी अचानक वह बैरिकेडिंग से कूदकर आगे बढ़ गया और देखते ही देखते धारा में समा गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद जल पुलिस ने उन्हें ढूंढा और श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।