{"_id":"63a9c4e85781ee5f61522f87","slug":"two-deputy-superintendents-of-police-transferred-ak-lahoti-will-become-the-new-chairman-of-railway-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : दो पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती में फेरबदल, रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष बनेंगे एके लाहोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : दो पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती में फेरबदल, रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष बनेंगे एके लाहोटी
Mon, 26 Dec 2022 09:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Dec 2022 09:29 PM IST
सार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम रहे एके लाहोटी रेलवे बोर्ड केनए चेयरमैन व सीईओ बनेंगे। वह पहली जनवरी से कार्यभार संभालेंगे। जबकि इससे पूर्व पर 28 दिसम्बर को लखनऊ पहुंचेंगे और आलमनगर को सेटेलाइट स्टेशन बनाने के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सरकार ने दो पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। गौतमबुद्धनगर में सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ के पद पर लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। बस्ती में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात सार्थक सेंगर को गौतमबुद्धनगर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
पहली जनवरी से एके लाहोटी संभालेंगे पद, 28 को करेंगे लखनऊ का दौरा
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम रहे एके लाहोटी रेलवे बोर्ड केनए चेयरमैन व सीईओ बनेंगे। वह पहली जनवरी से कार्यभार संभालेंगे। जबकि इससे पूर्व पर 28 दिसम्बर को लखनऊ पहुंचेंगे और आलमनगर को सेटेलाइट स्टेशन बनाने के कार्यों की समीक्षा करेंगे। दरअसल, आलमनगर को सेटेलाइट स्टेशन बनाने का काम अंतिम चरण में है। जिसे पंद्रह जनवरी से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्टेशन का दौरा कर कार्यों की समीक्षा की थी। एके लाहोटी अभी रेलवे बोर्ड में सदस्य, इंफ्रा हैं, अपने लखनऊ दौरे पर वह आलमनगर सेटेलाइट स्टेशन के प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर डीआरएम एसके सपरा, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा उपस्थित रहेंगी। एके लाहोटी आलमनगर साइडिंग भी जाएंगे। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन के प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन