फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Delhi flights canceled due to bad weather, many delayed

Lucknow News: खराब मौसम से दिल्ली की दो फ्लाइटें निरस्त, कई लेट

Sat, 04 Jan 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two Delhi flights canceled due to bad weather, many delayed
लखनऊ। कोहरे व खराब मौसम के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली दो उड़ानें निरस्त कर दी गईं। करीब 17 उड़ानें देरी का शिकार हुईं। 292 रेलवे स्टेशनों के कोहरे की चपेट में आने से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आने-जाने वाली दो फ्लाइटें निरस्त हो गईं। ये उड़ानें दिल्ली की थीं। इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया हैंडल पर यात्रियों के लिए कोहरे के चलते दिल्ली, लखनऊ और बंगलुरू की फ्लाइटें प्रभावित होने का अलर्ट सुबह जारी किया था। कोहरे से सर्वाधिक दिल्ली लखनऊ हवाई रूट प्रभावित रहा।
विज्ञापन




दोपहर 2:35 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2172 निरस्त कर दी गई। लखनऊ से 15:06 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई 2077 भी निरस्त रही। शाम को दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई 5358, मुम्बई से आने वाली फ्लाइट क्यूपी 1451, हैदराबाद-लखनऊ फ्लाइट 6ई 487 देरी की शिकार हुई। बंगलुरु लखनऊ फ्लाइट आईएक्स-2711 और लखनऊ से पटना जाने वाली फ्लाइट 6ई 118 और हैदराबाद की फ्लाइट 6ई 6166 भी लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ-आठ घंटे ट्रेनें रहीं लेट



उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल सहित पांचों मंडलों पर 229 स्टेशनों पर कोहरा रहा। इससे ट्रेनें आठ-आठ घंटे तक लेटलतीफी की शिकार हुईं। 15279 पूरबिया एक्सप्रेस आठ घंटे, ट्रेन नंबर 15744 फरक्का एक्सप्रेस छह घंटे, ट्रेन नंबर 51813 झांसी लखनऊ इंटरसिटी व 12876 नीलांचल एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे तथा 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 3:15 घंटे लेट रही। इससे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed