फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two-day Atal Health Fair from tomorrow

Lucknow News: दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला कल से

Fri, 19 Dec 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two-day Atal Health Fair from tomorrow
लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 और 21 दिसंबर को विकासनगर के मिनी स्टेडियम में अटल स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। संयोजक व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकारी व निजी डॉक्टर निशुल्क सेवा देंगे। महिलाओं व बच्चों के लिए अलग से इंतजाम होंगे। दिवयांग जन सशक्तीकरण के लिए जांच और प्रमाणपत्र वितरण के साथ ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंगों व उपकरणों का भी मुफ्त वितरण होगा। इसके लिए सभी विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ता कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नीरज सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में कैंसर की भी जांच होगी। साथ ही खून और रेडियोलॉजी की जांच करवाई जा सकेगी। मेले में नाक, कान व गला रोग, हृदय रोग, कैंसर, नेत्र, दंत, चर्म रोग, मनोचिकित्सक, श्वास, हड्डी रोग आदि के डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed