फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two dacoits killed by police in encounter in barabanki

रात को ढाई बजे गूंजने लगी गोलियों की आवाज, मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर

Sat, 07 Jul 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jul 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
two dacoits killed by police in encounter in barabanki
मौके पर मौजूद पुलिस टीम, इनसेट में मारे गए बदमाश

रामनगर व टिकैतनगर पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश एनकाउंटर में मारे गए है। शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की जिसमें टिकैतनगर एसएचओ, रामनगर थाने के एसएसआई व एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


मारे गए दोनों डकैतों के खिलाफ बाराबंकी समेत कई जिलों के थानों में हत्या, लूट जैसे संगीन मामलों के 17 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। मारे गए दोनों आरोपी कानपुर नगर व उन्नान जिले के निवासी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा व दो दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे पुलिस को सूचना मिली की रामनगर थाना क्षेत्र में मरकामऊ मार्ग पर सिलौटा व बहलोलपुर गांव स्थित नाला के पास करीब आधा दर्जन बदमाश डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामनगर, टिकैतनगर, देवा के साथ क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर डकैतों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में डकैत मुशीर अहमद (27) पुत्र अहमद निवासी नया ईदगाह मकनपुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर व इमरान उर्फ इब्राहिम (25) पुत्र रजी निवासी ग्राम पारा थाना मौरावा जनपद उन्नाव को गोली लगी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में गोली लगने से टिकैतनगर थाना इंस्पेक्टर केके मिश्रा, रामनगर थाने के एसएसआई अनुराग उपाध्याय व सिपाही एसके मिश्रा घायल हो गए हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ में जहां दो डकैत ढेर हुए वहीं चार बदमाश भाग निकले जिनकी तलाश जारी है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में मची दहशत 

लिस व डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 25 राउंड फायरिंग होने की बात बताई जा रही है। ऐसे में देर रात हुई इस गोलीबारी से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। इलाके के रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि रात में वह यही पता करते रहे कि कहां कोई घटना हुई है, लेकिन इस बारे में शनिवार की सुबह ही पता लग सका। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed