फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two cyber thugs caught by police

Lucknow News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो साइबर ठग

Thu, 13 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two cyber thugs caught by police
इकौना (श्रावस्ती)। जन सेवा केंद्र के खातों व मोबाइल नंबरों का उपयोग कर साइबर ठगी का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में इकौना पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि इकौना कस्बा निवासी मोहम्मद साबान ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि सिरसिया थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी सोनू चौहान ने बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली नगर अंतर्गत सरथरा निवासी दिलावर जो वर्तमान में सिरसिया के मुर्तिहवा में रहता है, उसने बीमारी का बहाना कर साइबर धोखाधड़ी के जरिये जनसेवा केंद्र के खातों व मोबाइल नंबरों का प्रयोग कर पैसा निकाल लिया। इकौना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों को लगाया था। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खर्च वीरान पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, नगदी, बाइक, मोबाइल व सिम कार्ड बरामद बरामद किया। गिरफ्तार दिलावर के विरुद्ध बाराबंकी के थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर व एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed