फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two cows died in bahraich

एसीएमओ के फार्म हाउस से भेजीं दो गायों की मौत, हंगामा

Wed, 05 Apr 2017 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच Updated Wed, 05 Apr 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
two cows died in bahraich
मरी हुई गाय - फोटो : amar ujala
एसीएमओ डॉ. जेएन मिश्रा के बुबकापुर स्थित फार्म हाउस पर सुरक्षित मिलीं 45 गायों व बछड़ों में से 22 गायों को सोमवार की रात दो मिनी ट्रक से पशुपालन विभाग की बिछिया स्थित गौशाला भेजा गया।
विज्ञापन


लेकिन गौशाला पहुंचते-पहुंचते दो गायों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मंगलवार को सुबह बिछिया के लोग भड़क उठे और मौके पर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम मोतीपुर ने लोगों को समझाकर शांत कराया। दोनों गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, राजकीय गौशाला में व्यवस्थाएं न होने से प्रबंधक ने गायों को रखने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कब्र से कंकाल हुए बरामद

two cows died in bahraich
मरी हुई गाय - फोटो : amar ujala
​आनन-फानन में प्रशासन ने व्यवस्थाएं करवाईं। एसीएमओ के फार्म हाउस पर अवैध तरीके से आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री और गौशाला के संचालन पर दो दिन पूर्व कार्रवाई हुई।

बड़ी संख्या में कब्र से गायों के कंकाल बरामद हुए। वहीं, 45 गायें सुरक्षित मिली थीं। इन गायों को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने उन्हें राजकीय गौशाला बिछिया पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की।

इसी के तहत सोमवार की रात दो मिनी ट्रक में 11-11 गायों को लादकर बिछिया भेजा गया। सुबह मिनी ट्रक बिछिया स्थित राजकीय गौशाला पहुंचे तो यहां पर दो गायें मृत मिलीं। दो गायों की मौत की सूचना पाकर सुबह लोग मौके पर पहुंच गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed