{"_id":"6936d029905ca6e161099a54","slug":"two-cousins-die-in-a-collision-with-a-bus-coming-from-the-opposite-direction-on-the-highway-in-barabanki-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईवे पर विपरीत दिशा में आई बस, टक्कर से दो मौसेरे भाइयों की मौत, एक की तीन महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईवे पर विपरीत दिशा में आई बस, टक्कर से दो मौसेरे भाइयों की मौत, एक की तीन महीने पहले हुई थी शादी
Mon, 08 Dec 2025 06:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:48 PM IST
सार
बाराबंकी के लोनीकटरा में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की अभी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक दीपक व प्रभात।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रही स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो मौसरे भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी, जबकि दूसरा युवक लखनऊ जिले का निवासी था। हादसे के बाद परिवारों में चीत्कार मची है। स्कूल बस में बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन
लोनीकटरा के छंदरौली गांव के प्रभात वर्मा (22) लखनऊ के थाना नगराम के सिंघड़ी पुरवा गांव निवासी अपने मौसेरे भाई दीपक (21) के साथ सोमवार दोपहर बाइक से क्षेत्र के भिलवल चौराहे से घर जा रहे थे। इस दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छंदरौली गांव के पास बने कट से सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आई स्कूल बस की जोरदार टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तालिबानी थोड़े हैं कि पकड़कर गोली मार देंगे... अमन यादव के परिजनों को समझाने गए तहसीलदार के बिगड़े बोल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लिव-इन में रह रही महिला ने चाकू से गला रेतकर साथी को मार डाला, बिस्तर पर खून ही खून, खौफनाक था मंजर
स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रभात को चिंताजनक हालात में लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया, मगर वहां पहुंचते ही प्रभात को भी मृत घोषित कर दिया गया। प्रभात की अभी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।
पति की मौत कर खबर सुन नवविवाहिता सरोज देवी अचेत हो गई। जबकि दीपक गुजरात के अहमदाबाद में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते थे और एक दिसंबर को माता पिता व बहन के साथ चचेरे भाई अमित के विवाह समारोह में शामिल होने घर आए थे।