फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two corrupt leaders of AAP suspended from party

'आप' के टिकट का रेट 10 लाख, दो नेता बर्खास्त!

Fri, 21 Mar 2014 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Mar 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
two corrupt leaders of AAP suspended from party

आम आदमी पार्टी जिस मुद्दे को देशभर में भुनाकर सत्ता पर काबिज होने की जीतोड़ कोशिश कर रही है, पार्टी खुद उसमें डूब-उतरा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को शर्मसार होते हुए अवध के दो पदाधिकारियों को इसलिए बर्खास्त करना पड़ा क्योंकि दोनों खुद ही भ्रष्टाचार कर रहे थे।

ये भ्रष्टाचार कहीं बाहर नहीं, बल्कि पार्टी में अपने पद का फायदा उठाते हुए टिकट दिलाने के नाम पर हो रहा था। दोनों ही पदाधिकारियों ने खुद को टिकट का ठेकेदार बनाने की योजना बना ली थी।
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद यूपी में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नाक के नीचे हुए टिकट बंटवारे पर भी सवाल उठ सकते हैं।

कौन हैं ये दोनों टिकट के ठेकेदार

two corrupt leaders of AAP suspended from party

आम आदमी पार्टी में टिकट के ठेकेदार बनने की कोशिश में नपे ये दोनों छोटे-मोटे पदाधिकारी नहीं हैं। अवध प्रांत की संयोजक अरुणा सिंह और ट्रेजरार अशोक कुमार इस घूंसखोरी के आरोप में पार्टी से बर्खास्त किए गए हैं।

गौरतलब है कि दोनों ही यूपी में पिछले महीने हुए प्रत्याशियों के इंटरव्यू पैनल में थे और उसी दौरान इन्होंने एक प्रत्याशी से 10 लाख में टिकट दिलाने की बात कही थी।

हालां‌कि, देशभर को स्टिंग का मंत्र देने वाली पार्टी के इन दोनों पदाधिकारियों को शायद इस बात का इल्म नहीं था कि उनका भी कोई स्टिंग कर सकता है।

इसी का खामियाजा अरुणा और अशोक को भुगतना पड़ा। स्टिंग की क्लिप अरविंद के पास पहुंची, जांच-पड़ताल हुई और आखिरकार दोनों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।

किसने किया था स्टिंग ऑपरेशन

two corrupt leaders of AAP suspended from party

स्टिंग करने वाला शख्स सीतापुर के मिश्रिख से टिकट मांगने के लिए पिछले महीने सात फरवरी को लखनऊ में हुए ‌इंटरव्यू में शामिल हुआ था।

इंटरव्यू के दौरान अरुणा और अशोक ने राजेश कुमार नाम के इस शख्स से दस लाख रुपये की मांग करते हुए टिकट दिलाने का वादा किया, तो उसके होश फाख्ता हो गए।

उसने इस पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग की और फोटोग्राफ भी ले लीं। उसके बाद दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रहे राजेश ने इसकी पूरी जानकारी अ‌रविंद तक पहुंचाई।

अरविंद केजरीवाल ने ‌इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की और पाया कि राजेश के आरोप सही हैं। अंततः शुक्रवार को अरविंद ने दोनों को ‌बर्खास्त करने का एलान कर दिया।

विज्ञापन

अपनी ही पार्टी का स्टिंग करने का निर्देश

two corrupt leaders of AAP suspended from party

इस पूरे घटनाक्रम से शर्मसार और नाराज अरविंद केजरीवाल ने लोगों, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे लोगों का स्टिंग करके उन्हें दें।

अरविंद ने यह भी दावा किया कि स्टिंग की क्लिप में दम हुआ तो 24 घंटे के भीतर ही वह कार्रवाई को अंजाम दे देंगे।

इस पूरे मामले से आप के दामन पर दाग जरूर लगे हैं, लेकिन एक बार फिर अ‌रविंद का फैसला दूसरे दलों के सामने नजीर बनकर पेश हुआ है।

लीपापोती और बेवजह के बयान देने की जगह अरविंद ने गलती करने वालों को सजा देकर यह साफ कर दिया है कि कम से कम वह भ्रष्टाचार से समझौता करने के मूड से नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed