फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two cops suspended on the order of CM yogi

वाहन चेकिंग के दौरान डंडा मारकर युवती की नाक तोड़ने वालों पर सीएम योगी सख्त, दो सिपाही निलंबित

Wed, 27 Jun 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jun 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
two cops suspended on the order of CM yogi
सिपाहियों के हमले में घायल प्रगति - फोटो : amar ujala
जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकने के लिए डंडा चलाना दो सिपाहियों पर भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री के आदेश पर दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच एएसपी चक्रेश मिश्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गोमतीनगर निवासी प्रगति रोटरी इंटरनेशनल के पत्रकारपुरम स्थित कार्यालय में नौकरी करती है। उसकी मां वन विभाग में प्रथम श्रेणी की अधिकारी हैं। मंगलवार शाम ऑफिस की छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्त रिचांक तिवारी के साथ बाइक से एसआरएस मॉल जा रही थी।
विज्ञापन


जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर दो के सामने वाहन चेकिंग कर रही पुलिस ने उसकी बाइक रोकने का इशारा किया। प्रगति का कहना है कि बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी। रिचांक जब तक बाइक के ब्रेक लगाता, वह पुलिसकर्मियों के पास पहुंच गई। सिपाही ने डंडा चला दिया, जो उसके पीछे बैठी प्रगति की नाक पर जा लगा। उसकी नाक टूट गई और खून बहने लगा। इससे वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास भी नहीं किया। प्रगति के साथ काम करने वाली युवतियां स्कूटी से आ गईं। उन्होंने उसे उठाकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उससे अभद्रता की और डंडा मारकर रोकने को अपना अधिकार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed