{"_id":"5b03cb5b4f1c1be0408b7287","slug":"two-children-of-same-family-drowned-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के दो बच्चों की गड्ढे में डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के दो बच्चों की गड्ढे में डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 May 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मृत बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली पालन के लिए खुदा गड्ढा दो बच्चों के लिए काल बन गया। एक ही परिवार के दो बच्चों की 12 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। ये हादसा मंगलवार सुबह लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में तब हुआ जब दोनों इसमें नहाने के लिए उतरे थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया है।
बंथरा के रसौली ग्राम के मजरा मैनेजरखेड़ा निवसी सुरेश रावत और संजय रावत पट्टीदार हैं। सुबह 9:30 बजे के करीब सुरेश का आठ वर्षीय बेटा अस्मित और संजय का सात वर्षीय बेटा अनीस और गांव का उनका साथी अक्षय शौच के लिए खेत गए थे।
थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी अक्षय से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि हम तीनों साथी गांव के बेचालाल के खेत में गए थे। शौच के बाद हम नहाने के लिए वहां खुदे गड्ढे में चले गए। अस्मित और अनीस जब नहाने लगे तभी अचानक वह डूबने लगे। अक्षय ने भागकर गांव के लोगों को खबर दी। बच्चों के परिवारीजनों संग अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक बच्चों को निकाला गया वे दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थनाध्यक्ष ने बताया कि बेचालाल के अनुसार उसने अपने खेत में 12 फीट गहरा गड्ढा मछली पालन के लिए खुदवाया था। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, इसलिए पंचनामे के बाद शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।