फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two children of same family drowned in lucknow

एक ही परिवार के दो बच्चों की गड्ढे में डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम

Tue, 22 May 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 May 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
two children of same family drowned in lucknow
हादसे में मृत बच्चे। - फोटो : amar ujala
मछली पालन के लिए खुदा गड्ढा दो बच्चों के लिए काल बन गया। एक ही परिवार के दो बच्चों की 12 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। ये हादसा मंगलवार सुबह लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में तब हुआ जब दोनों इसमें नहाने के लिए उतरे थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बंथरा के रसौली ग्राम के मजरा मैनेजरखेड़ा निवसी सुरेश रावत और संजय रावत पट्टीदार हैं। सुबह 9:30 बजे के करीब सुरेश का आठ वर्षीय बेटा अस्मित और संजय का सात वर्षीय बेटा अनीस और गांव का उनका साथी अक्षय शौच के लिए खेत गए थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी अक्षय से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि हम तीनों साथी गांव के बेचालाल के खेत में गए थे। शौच के बाद हम नहाने के लिए वहां खुदे गड्ढे में चले गए। अस्मित और अनीस जब नहाने लगे तभी अचानक वह डूबने लगे। अक्षय ने भागकर गांव के लोगों को खबर दी। बच्चों के परिवारीजनों संग अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक बच्चों को निकाला गया वे दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थनाध्यक्ष ने बताया कि बेचालाल के अनुसार उसने अपने खेत में 12 फीट गहरा गड्ढा मछली पालन के लिए खुदवाया था। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, इसलिए पंचनामे के बाद शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed