{"_id":"66a8cde8333d2bebb202f9cd","slug":"two-children-died-because-of-snake-bite-in-bahraich-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सांप काटने से दो चचेरे भाइयों की मौत, छत पर सोते समय डस लिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सांप काटने से दो चचेरे भाइयों की मौत, छत पर सोते समय डस लिया था
Tue, 30 Jul 2024 05:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:38 PM IST
सार
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में सांप के काटने से दो चचेर भाइयों की मौत हो गई। गर्मी के कारण सभी परिजन छत पर सो रहे थे तभी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
मृतक अरविंद व आर्यन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के खैरा धौकल गांव निवासी चचेरे भाईयों अरविंद वर्मा (08) और आर्यन वर्मा (04) को सोमवार की देर रात घर की छत पर सोते समय सांप ने डस लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरा धौकल गांव निवासी सगे भाईयों मयंकर के चार वर्षीय पुत्र आर्यन और रामादल के आठ वर्षीय पुत्र अरविंद की सांप काटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक आर्यन के पिता मयंकर ने बताया कि गर्मी के चलते सोमवार की रात घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीला सांप आया और उसने पहले आर्यन फिर अरविंद को डस लिया। जब अरविंद को दर्द हुआ तो उसने परिजनों को उठाया। जिस पर देखा तो छत पर लेटे आर्यन को भी सांप ने डस लिया था। आनन- फानन में वह लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे। रास्ते में ईटहा गांव के पास आर्यन ने दम तोड़ दिया। जबकि अरविंद की अस्पताल में मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
मौत से आर्यन की मां ननकी देवी और अरविंद की मां ननका रो रोकर बेसुध हो गईं। एक ही परिवार में के दो बेटों की मौत से परिजनों के साथ गांव में भी सन्नाटा छा गया। रामगांव थानाध्यक्ष आलोक सिंह का कहना है कि चेचेरे भाईयों की मौत की सूचना पर उनका पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।